फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   घर में घुसकर श्रमिक को मारी गोली, परिवारीजनों को पीटा

घर में घुसकर श्रमिक को मारी गोली, परिवारीजनों को पीटा

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मटिहा गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर एक श्रमिक को गोली मार दी गई। यही नहीं विरोध करने पर उसके परिवारीजनों को जमकर पीटा और चार पहिया गाड़ी तोड़ दी। हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए असलहों से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। हालत गंभीर होने पर श्रमिक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने घटना के विरोध में गांव में हंगामा भी किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुकानदार को रुपये न देने के विरोध पर हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। मटिहा गांव निवासी रामधनी (45) मजदूरी करता है। शुक्रवार की शाम गांव का एक व्यक्ति पुलिस लाइंस चौराहे पर चाट का ठेला लगाए था। इस दौरान कुछ लोगों ने पकौड़ी खाईं। जब दुकानदार ने रुपये मांगे तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसका रामधनी के भाई गिरजाशंकर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर गिरजाशंकर का पकौड़ी खाने वाले लोगों से विवाद हो गया। इसी के चलते रात में हमलावरों ने रामधनी के घर पर धावा बोल दिया। गिरजाशंकर के घर पर न मिलने से आरोपियों ने रामधनी को गोली मार दी। यही नहीं तलवार से भी उस पर हमला किया। इससे रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गया। विरोध करने हमलावरों ने रामधनी की पत्नी उर्मिला और बेटे रंजीत (5) की भी पिटाई कर दी और घर के बाहर खड़ी चार पहिया गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए असलहों से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग भी की गई। इसके बाद घायल रामधनी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने घटना के विरोध में हंगामा किया। सीओ सदर सत्यपाल सिंह, कोतवाल ओपी यादव और भदोखर एसओ रामराघव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि घायल के भाई गिरजाशंकर की तहरीर पर लाला का पुरवा मजरे मटिहा निवासी व ग्राम प्रधान समरजीत, पवन कुमार, रामअवध, उमा कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से एक तलवार बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed