{"_id":"129-87302","slug":"Raebareli-87302-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से झोलाछाप की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से झोलाछाप की हत्या
Raebareli
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात घर में एक झोलाछाप का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर से खून बह रहा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल से बिजली का बोर्ड और एक टार्च मिली है। इससे पुलिस का मानना है कि झोलाछाप की करंट लगने से मौत हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। कोलकाता निवासी अरुण कुमार बंगाली सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे गेगासो में क्लीनिक चलाता था। वह यहीं पर परिवारीजनों समेत रहता था। इस समय उसकी पत्नी और बच्चे गांव चले गए थे। इससे वह अकेला था। शनिवार की सुबह उसके घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। इस पर आसपास के लोग किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि अरुण मृत पड़ा है। यह देख ग्रामीण दंग रह गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ लालगंज विजय बहादुर सिंह और सरेनी एसओ आलोक दुबे मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के सिर से खून बह रहा था। इससे किसी धारदार हथियार से वार कर झोलाछाप की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। शव के पास ही जमीन पर बिजली का बोर्ड और एक टार्च मिली। इससे पुलिस का मानना है कि बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है। हालांकि सवाल ये उठता है कि यदि करंट लगने से मौत हुई है तो सिर से खून क्यों बह रहा था। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की बाबत आसपास के लोगों और मृतक के भांजे तारक से पूछताछ कर रही है।
इनसेट
2000 से यहां पर रह रहा था मृतक
अरुण यहां वर्ष 2000 से रह रहा था। 2002 में तत्कालीन सीएमओ ने उसके क्लीनिक में छापा मारा था। लाइसेंस न मिलने पर उसे जेल भी हुई थी।
इनसेट
घर में घटनास्थल से बिजली का बोर्ड और एक टार्च मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि बिजली का बोर्ड ठीक करते समय उसकी करंट लगने से मौत हुई है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विजय बहादुर सिंह, सीओ लालगंज
विज्ञापन
इनसेट
2000 से यहां पर रह रहा था मृतक
अरुण यहां वर्ष 2000 से रह रहा था। 2002 में तत्कालीन सीएमओ ने उसके क्लीनिक में छापा मारा था। लाइसेंस न मिलने पर उसे जेल भी हुई थी।
इनसेट
घर में घटनास्थल से बिजली का बोर्ड और एक टार्च मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि बिजली का बोर्ड ठीक करते समय उसकी करंट लगने से मौत हुई है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विजय बहादुर सिंह, सीओ लालगंज