{"_id":"129-87230","slug":"Raebareli-87230-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम करेंगे बिजली उपकेंद्रों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम करेंगे बिजली उपकेंद्रों का लोकार्पण
Raebareli
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली (ब्यूरो)। जिले के तहसील मुख्यालयों में बन रहे नए विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि जनपद के तहसील मुख्यालयों में रहने वाले उपभोक्ताओं को 16 घंटे बिजली देने की मंशा से नए उपकेंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। इनकी स्थापना तहसील मुख्यालयों पर कराई जा रही है। इनसे सिर्फ तहसील मुख्यालय में रहने वाले उपभोक्ताओं को ही आपूर्ति की जाएगी। एक्सईएन ने बताया कि डलमऊ, ऊंचाहार और महराजगंज के विद्युत उपकेंद्र बन कर तैयार हो गए हैं। इनका लोकार्पण 21 अक्तूबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे।
विज्ञापन