फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   विधायक निधि से कल्याणपुर बेंती में बनेगा गंगा घाट

विधायक निधि से कल्याणपुर बेंती में बनेगा गंगा घाट

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कस्बे से करीब छह किमी दूर ऊंचाहार रोड पर कल्याणपुर बेंती गंाव में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा नदी पर घाट का निर्माण होगा। विधायक निधि से बनने वाले इस घाट की गुरुवार को जेई आरईएस राजेश कुमार ने प्रधान केके त्रिवेदी की मौजूदगी में पैमाईश कराई। साथ ही जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन

डलमऊ में करीब 12 गंगा घाट हैं। हर महीने पड़ने वाले पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। खासतौर पर कार्तिक पूर्णिमा पर घाट पर सबसे अधिक भीड़ होती है। ऐसे में अव्यवस्था होने लगती है। स्थानीय लोगों की मांग के बाद सरेनी विधायक की निधि से कल्याणपुर बेंती गांव के निकट गंगा घाट बनाने की अनुमति मिल गई है। विधायक निधि से इसके लिए करीब आठ लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो गया है। आरईएस जेई ने मौके पर पहुंचकर घाट की पैमाइश कराई। कहा कि विभाग की ओर से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे गदागंज, जगतपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान के लिए डलमऊ नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके आरबी त्रिपाठी, कृष्णगोपाल, श्रीधर, श्रीराम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed