{"_id":"129-87172","slug":"Raebareli-87172-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीसी ने देखी विकास कार्यों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीसी ने देखी विकास कार्यों की हकीकत
Raebareli
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। संयुक्त विकास आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने गुरुवार को शिवगढ़ क्षेत्र के लोहिया गांव बहुदाकला पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को परखा। सुचारू रूप से बैठकें न कराने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई और अन्य अधिकारियों को समय से विकास कार्यों को पूरा कराने के आदेश दिए।
संयुक्त विकास आयुक्त पीके श्रीवास्तव सुबह सीधे लोहिया गांव बहुदाकला पहुंचे। यहां हैंडंपपों को चेक किया। आदर्श तालाब पर पहुंचकर उसकी दशा को देखा। गांव के लोगों व ग्राम पंचायत सदस्यों से बैठकों के बारे में जानकारी ली। नियमित बैठकें न होने पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज यादव को फटकार लगाई। जेडीसी ने स्वयं सहायता समूहों की प्रगति को देखा और इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। गांव के लोगों को समूहों से होने वाले लाभ के बारे में बताया। मनरेगा के श्रमिकों ने बताया कि पिछले छह महीने से उन्हें मजदूरी नहीं मिली है। उन्होंने जल्द ही मजदूरी दिलाने का वादा किया। इस मौके पर बीडीओ पुतान सिंह, अजय , प्रधान जय प्रकाश, जेई शिवशरण, आलोक, एडीओ आरके कनौजिया आदि मौजूद रहे।