फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मिल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगा वेतन

मिल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगा वेतन

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भवानी पेपर मिल के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर गुरुवार को मिल गेट के बाहर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने मिल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों को धमकाने के लिए कुछ लोगों को बुलाया था। सूचना पर पहुंचे मिल एरिया थानेदार की कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट त्रिलोकी सिंह ने पहुंचकर जल्द वेतन दिलाने का आश्वासन देकर कर्मचारियों को शांत कराया। उधर, मिल के जीएम आरबी कुशवाहा का कहना है कि दीपावली के पहले 50 फीसदी और उसके बाद 50 फीसदी बकाया वेतन कर्मचारियों को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई फैक्ट्री स्थित भवानी पेपर मिल के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार दोपहर कर्मचारी मिल पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारी संतोष सिंह, उमेश सिंह, राघवेंद्र, भीम नारायण, रामस्वरूप, विवेक, रमाशंकर, सचिन तिवारी आदि ने बताया कि चार पांच माह का वेतन बकाया है। दीपावली नजदीक है, लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा है। बार-बार वेतन दिलाने के नाम पर खानापूरी की जाती है। उन्होंने बताया कि मिल प्रबंधन की ओर से गुरुवार को कुछ लोगों को कर्मचारियों को धमकाने के लिए बुलाया गया था। इससे कर्मचारियों में और आक्रोश व्याप्त है। उधर, सूचना पर मिल पहुंचे बकरीदन अली से कर्मचारियों की तीखी नोकझोंक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर मामला शांत कराया। कर्मचारियों का वेतन दीपावली के पहले वेतन नहीं मिला तो धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed