{"_id":"129-87112","slug":"Raebareli-87112-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो लोग घायल, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में दो लोग घायल, हालत गंभीर
Raebareli
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में हुई मारपीट में दो लोगों को चोटें आईं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा है। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कस्बे के घसियारी मंडी निवासी रतन वर्मा ने बताया कि रुपये के लेन-देने को लेकर मोहल्ले का नीरज वर्मा उसको गालियां देने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। उधर आलमपुर रोड निवासी अमित सिंह ने बताया कि वह रुपया लेने रणगांव की ओर गया था। पीड़ित ने बताया कि वह रुपये लेकर जब वह वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में रणगांव निवासी सतीश सिंह व उसके दो अज्ञात साथियों ने रोक लिया और पिटाई करने लगे। पीड़ित ने जेब में पड़े दो हजार रुपये भी छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मारपीट की घटनाओं में तीन जख्मी ः तिलोई। मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना ग्राम पूरे महादेव मजरे पाकर गांव में हुई। यहां के रहने वाले राधेश्याम और रामकुमार आंधी में गिरे यूकेलिप्टस के पेड़ को काट रहे थे। इसी दौरान राजकुमार, रामकेश, राहुल राकेश, संगीता ने दोनों लोगों पर लाठी-डंडें से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। राधेश्याम ने इसकी शिकायत थाने में की है। इसी तरह भागीरथपुर गांव निवासी छेदी कहार और बिंदा कहार आपसी विवाद में भिड़ गए। इसमें बिंदा कहार घायल हो गया।