फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ड्रीम प्रोजेक्ट एम्स निर्माण में देरी से बिफरीं सोनिया

ड्रीम प्रोजेक्ट एम्स निर्माण में देरी से बिफरीं सोनिया

Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अपने संसदीय क्षेत्र में ही ड्रीम प्रोजेक्ट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण में हो रही बेवजह देरी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सख्त नाराजगी जताई है। मंगलवार को जमीनी हकीकत देखने एम्स निर्माण स्थल पर पहुंचीं सोनिया निर्माण की धीमी गति से असंतुष्ट नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह एम्स के कार्य में तेजी लाने की कोशिश करेंगी, साथ ही केंद्र सरकार से बात कर जल्द ओपीडी शुरू कराएंगी। कांग्रेस सुप्रीमो ने एम्स के नाकाफी सुरक्षा इंतजाम देख बिफरीं और एसपी से चौकी स्थापित कराने के लिए कहा। इससे पहले सोनिया ने कई गांवों का भ्रमण किया। गांवों में चौपाल लगाई और आम जनता के दुख-दर्द सुने। सनही में सौर ऊर्जा आधारित मिनी पेयजल योजना का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सोनिया भुएमऊ गेस्ट हाउस में सुबह आम जनता से मुलाकात करके दोपहर बाद राही के सनही गांव पहुंचीं। यहां पर उन्होंने सौर ऊर्जा आधारित मिनी पेयजल योजना का लोकार्पण किया। सोनिया ने टोटी से पानी चलाकर भी देखा। यहां के बाद कई स्थानों पर रुकते-रुकते उनका काफिला शहर से पांच किमी दूर दरियापुर स्थित एम्स पहुंचा। उन्होंने करीब 20 मिनट तक बारीकी से एम्स का निरीक्षण किया। श्रमिक रामदीन, केदार के नाम पते की जानकारी लेने के साथ ही यह भी पूछा कि यहां पर कोई समस्या तो नहीं है। श्रमिकों ने जवाब दिया कि असुरक्षा की भावना रहती है। कुछ दिन पहले एम्स में मारपीट और तोड़फोड़ के बारे में भी बताया। सोनिया ने कहा कि वह सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करवाने का प्रयास करेंगी। सोनिया ने कहा कि एसपी से एम्स में चौकी स्थापित कराने की बात हुई है। सोमवार रात सोनिया ने एसपी को भुएमऊ गेस्ट हाउस में बुलाकर एम्स की सुरक्षा को लेकर सवाल-जवाब किए थे। सोनिया ने कहा कि एम्स में कार्य धीमा चल रहा है। बीच में कुछ गड़बड़ भी हुई, पर इसमें जल्द तेजी लाई जाएगी। ओपीडी खुलने के बावजूद इसकी शुरुआत न होने के सवाल पर सोनिया ने दो टूक कहा कि इसके लिए वह केंद्र से बात करेंगी, ताकि यहां के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। एम्स से सोनिया का काफिला मधुपुरी और जिला मुख्यालय होते हुए फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से वह दिल्ली रवाना हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed