{"_id":"129-81453","slug":"Raebareli-81453-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से 40 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से 40 हजार रुपये उड़ाए
Raebareli
Updated Thu, 03 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा के एक उपभोक्ता के खाते से उचक्कों ने 40397 रुपये उड़ा दिए।
क्षेत्र के डोमापुर गांव निवासी रामकेवल पुत्र गंगा प्रसाद का खाता बीओबी बैंक में है। मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। अपने को बैंक का कर्मचारी बताकर एटीएम कार्ड का पिन कोड पूछ लिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया। उसने एक व्यक्ति को मैसेज पढ़ाया तो पता चला कि उसके खाते से रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाता चेक कराया तो शाखा प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि उसके खाते से 40397 रुपये निकाले गए है। कोतवाल डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।