फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पांच गांवों में मनरेगा ठप चार वीडीओ को नोटिस

पांच गांवों में मनरेगा ठप चार वीडीओ को नोटिस

Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में दम तोड़ गई है। पांच ग्राम पंचायतों में काम पूरी तरह से ठप है। मंगलवार को मनरेगा की समीक्षा में मनमानी पकड़ में आने पर बीडीओ जगतपुर ने चार ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों को नोटिस जारी करके एक सप्ताह में लक्ष्य के सापेक्ष काम पूरा कराने के आदेश दिए हैं। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा की दशा पूरी तरह से बदहाल हो गई है। क्षेत्र के धूता, मनिहरशर्की, उंडवा, खजुरी और तिवारीपुर में मनरेगा का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। मंगलवार को बीडीओ राघवेंद्र तिवारी ने मनरेगा की समीक्षा की तो ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो गई। मनरेगा का कार्य ठप होने पर बीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई। बीडीओ ने ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी हंसराज सिंह, मोहनलाल यादव, अशोक सिंह व इदरीश को नोटिस जारी करके एक सप्ताह में प्रगति को सुधारने और मनरेगा का काम शुरू कराने के आदेश दिए। बीडीओ ने बताया कि एक सप्ताह में स्थिति न सुधारने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed