{"_id":"129-78933","slug":"Raebareli-78933-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मासूम और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मासूम और महिला की मौत
Raebareli
Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में भीषण गर्मी के बीच संक्रामक रोग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार की चपेट में आने से मासूम और महिला की मौत हो गई। डायरिया और बुखार से पीड़ित छह अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक तरफ संक्रामक रोग बढ़ रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। आम जनता को जागरूक नहीं किया जा रहा है। अस्पताल में इलाज के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है।
ऊंचाहार के निधान शुकुल का पुरवा निवासी रमेश कुमार की पत्नी ने तीन दिन पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया था। रविवार की शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि बच्ची को बुखार है। इमरजेंसी के डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। बच्ची का इलाज शुरू हुआ ही था कि एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिवारीजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया।
इसी तरह शहर के धमसीराय का पुरवा निवासी राजेश्वरी (70) बीती 11 मई को भर्ती हुई थी। उसे तेज बुखार आने पर परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए थे। सोमवार को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा सोमवार को बुखार से पीड़ित माया देवी (65) निवासी अहमदगंज महराजगंज, राम सजीवन (50) निवासी शंकरगंज भदोखर, माधुरी (30) निवासी दूलापुर थाना खीरों को जिला अस्पताल लाया गया। डायरिया की चपेट में आए नयन (17) निवासी तिवारी का पुरवा मिल एरिया, एरम (2) निवासी चौहनिया हरचंदपुर और रानो (2) निवासी भदोखर भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।