फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   विवाहिता को मार कुएं में फेंका

विवाहिता को मार कुएं में फेंका

Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बछरवां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कुएं से एक विवाहिता का शव मिला। विवाहिता होली के दिन से गायब थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए मारकर कुएं में फेंका गया है।
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के विनायकपुर मजरे सेंहगों की रहने वाली श्यामादेवी (26) पत्नी राजकुमार 17 मार्च को होली के दिन से अचानक गायब हो गई थी। पति राजकुमार ने गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी थी। शुक्रवार की देर शाम ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे कुएं में एक शव को पानी में उतराते देखा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान श्यामादेवी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता इंद्रभूषण निवासी दयालखेड़ा लखनऊ ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी बेटी से ससुरालीजन बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे मारकर कुएं में फेंक दिया। पिता ने पति, श्वसुर रामदीन, सास चंदावती, जेठ अमरनाथ, नंद श्यामलता को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ब्रजबीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed