{"_id":"129-75876","slug":"Raebareli-75876-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरी के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरी के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Raebareli
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड से कुछ दूरी पर एक युवक का शव पाया गया। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वह क्लीनर का काम करता था। पुलिस ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत होने की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सवैया मीरा मजरे हटवा गांव निवासी रोहित (21) पुत्र फूलचंद्र अविवाहित था। वह एक प्राइवेट गाड़ी में क्लीनर था। सुबह घर से निकला था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आया था। शाम को गदागंज थाना क्षेत्र में ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड पर पूरे ठकुरन धूता गांव के पास रेल पटरी से कुछ दूरी पर उसका शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान रोहित के रूप में की। युवक के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान थे। इलाकाई लोग युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पिता फूलचंद्र का कहना है कि रोहित गुरुवार की सुबह घर से निकला था। यह नहीं बताया था कि वह कहां जा रहा है। एसओ का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई लग रही है।
विज्ञापन