{"_id":"129-75870","slug":"Raebareli-75870-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्य में लगाए जाएंगे 8808 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्य में लगाए जाएंगे 8808 कर्मचारी
Raebareli
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। आगामी 30 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए कार्मिकों की व्यवस्था का काम लगभग पूरा होने वाला है। एनआईसी में ड्यूटी पर लगाने के लिए कर्मचारियों के नामाें की कंप्यूटर में फीडिंग का काम तेजी से चल रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में 8808 कर्मचारियों को मतदान कार्य में लगाया जाएगा। 2202 पोलिंग पार्टियां बनायी जाएंगी। इसमें 200 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा जाएगा। पोलिंग पार्टियां बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव-2014 के लिए नामांकन आगामी दो अप्रैल से आरंभ हो रहा है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान में कर्मचारियों को लगाने के लिए काम तेज कर दिया गया है। सभी विभागों से कर्मचारियों की सूची मंगवाकर फीडिंग का काम एनआईसी में चल रहा है। अब तक करीब 90 प्रतिशत फीडिंग का काम पूरा भी किया जा चुका है। नामांकन कार्य आरंभ होने के साथ ही चुुनाव के लिए ड्यूटी भी जारी करने का काम शुरू हो जाएगा। इस बार चुनाव में मतदान कराने के लिए 8808 कर्मचारी लगाए जाएंगे। 2002 पोलिंग पार्टियों की जरूरत होगी, लेकिन 200 पोलिंग पार्टियां बना करके रिजर्व में रखा जाएगा। सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फीडिंग का काम चल रहा है। जल्द ही यह काम पूरा होने वाला है। फीडिंग का काम पूरा होने के बाद ड्यूटी जारी करने का काम शुरू किया जाएगा।