फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ईंधन खत्म, खेत में गिरा विमान

ईंधन खत्म, खेत में गिरा विमान

Fri, 21 Mar 2014 05:31 AM IST
Raebareli
Raebareli Updated Fri, 21 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
डीह-फुरसतगंज (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र के एक खेत में गुरुवार की दोपहर रांची से अलीगढ़ जा रहा एक टू सीटर निजी विमान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में विमान के पायलट और उसके साथी को हल्की चोटें आईं। बताया जाता है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब फ्यूल (ईंधन) खत्म होने पर विमान इमरजेंसी लैंडिंग कर रहा था।
विज्ञापन

ट्रांस भारत एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता का टू सीटर विमान संख्या सेशना, वीटी, कैक्स 152 ने रांची हवाई अड्डे से सुबह 9:10 बजे अलीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। विमान को पायलट निरंजन कुमार चौबे निवासी निराला नगर कॉलोनी थाना डीघा पटना बिहार चला रहा था। साथ में उसका साथी अपूर्व निवासी जमशेदपुर भी था। दोपहर 1:30 बजे डीह थाना क्षेत्र के पूरे लुकई मजरे मऊ गांव में गेहूं के एक खेत में अचानक यह विमान गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हवा में लहराते हुए विमान खेत में गिरा। गनीमत रही कि विमान के पायलट निरंजन कुमार और उसके साथी अपूर्व की जान बच गई और उन्हें हल्की चोट आईं। पायलट के मुताबिक, जिस समय विमान गिरा, वह तीन हजार फिट की ऊंचाई पर था।
विज्ञापन

हादसे के बाद पायलट ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज (इग्रुआ) के कंट्रोल रूप से संपर्क किया, जिस पर इग्रुआ की पांच सदस्यीय टीम नरेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने पायलट और उसके साथी से घटना के बारे में जानकारी की। इधर, विमान क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन सीओ सलोन राम अर्ज और एसओ बृजेश यादव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीएचसी डीह के प्रभारी सीपी यादव भी टीम के साथ पहुंच और पायलट व उसके साथी का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इग्रुआ के मीडिया प्रभारी आरके द्विवेदी का कहना है कि फ्यूल खत्म होने पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई, जिसके चलते विमान क्षतिग्रस्त हुआ। टीम को मौके पर भेजा गया। पायलट और उसके साथी को हल्की चोट आई है। उन्होंने बताया कि यह टू सीटर विमान ट्रांस भारत एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता का है। हादसे की जांच के लिए कंपनी की टीम का इंतजार किया जा रहा है। उधर, एसओ डीह का कहना है कि पायलट ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें कहा गया है कि विमान का ईंधन खत्म हो गया था। आपातकालीन लैंडिंग कराते वक्त विमान क्षतिग्रस्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed