{"_id":"129-56630","slug":"Raebareli-56630-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांव-गांव बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांव-गांव बनेंगे आधार कार्ड
Raebareli
Updated Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ। केंद्र सरकार की ओर से अब गांव-गांव आधार कार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को तहसील सभागार में आधार कार्ड बनाने के लिए 324 प्रगणकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उन्हें आधार कार्ड के बारे में विस्तार से बताया गया।
तहसीलदार सोहनलाल ने बताया कि आधार कार्ड आने वाले समय में बहुत लाभकारी साबित होगा। इसकी उपयोगिता के बारे में लोगाें का घर-घर जाकर बताएं। साथ ही उन्हें बूथवार जानकारी दें। डलमऊ ब्लॉक के सभी 60 गांवों में आधार कार्ड बनवाया जाएगा। प्रशिक्षक अंबिका ने कहा कि प्रगणक बूथ के अनुसार घर-घर जाकर सूचना देंगे। लोगों को निश्चित तिथि पर पहुंचकर परिवार का आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे। तहसीलदार ने बताया कि तहसील में पांच मशीन लगाई जाएगी। एक मशीन से प्रतिदिन 70 से 80 आधारकार्ड बनाए जाएंगे।