{"_id":"129-49093","slug":"Raebareli-49093-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों ने एसपी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों ने एसपी का पुतला फूंका
Raebareli
Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। समाजवादी युवजन सभा के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश वाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रायबरेली में पत्रकारों पर पुलिस द्वारा किए लाठी चार्ज की निंदा की गई। बैठक में कार्यकारिणी की ओर से निंदा प्रस्ताव पारित कर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। श्री वाजपेयी ने बताया कि सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने हमेशा पत्रकारों और साहित्यकारों का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में पत्रकारों के पीजीआई में नि:शुल्क इलाज का आदेश दिया है। ब्लॉक सचिव प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिले की पुलिस गुंडे व माफियाओं के सामने समर्पण कर चुकी है। उन्होंने कहा जब हमारा चौथा स्तंभ ही नहीं सुरक्षित है तो आम जनता का सुरक्षित होना दूर की बात है। इस मौके पर मो. आलम, विकास शुक्ला, प्रमोद यादव, बब्लू यादव, संतोष मिश्रा, मोनू, हरिगोविंद सिंह, विनीत मिश्रा मौजूद रहे। दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई रायबरेली में पत्रकारों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना पर कोई कार्रवाई न होने से लालगंज के पत्रकारों में आक्रोश रहा। शाम को पत्रकारों और कई संगठनों ने मिलकर एसपी का पुतला फूंका और नारेबाजी की। लालगंज व्यापार मंडल, शिक्षक संघ व पत्रकारों ने तेजगांव कांप्लेक्स के पास एसपी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। शेरबहादुर सिंह, अनंत विजय सिंह, अरुण पांडेय, मानवेंद्र पांडेय, जितेंद्र वाजपेयी, शशिराज, अनिल गुप्ता, राहुल सिंह भदौरिया, रामनरायण चौधरी, अजय बाबू पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन