फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चार घरों में डकैतों का कहर

चार घरों में डकैतों का कहर

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इन्हौंना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज और मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात डकैतों ने चार घरों के लूटपाट के साथ ही जमकर कहर बरपाया। वारदात के दौरान उन्होंने एक घर में बीडीसी सदस्य और उसकी मां पर केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसके अलावा अन्य घरों में लूटपाट का विरोध करने पर घर के सदस्यों को जमकर धुना, जिससे कई घायल हुए। बीडीसी सदस्य और उसकी मां की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नकदी, गहने, कपड़ा, मोबाइल समेत तीन लाख से अधिक की लूट हुई है। अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। शिवरतनगंज के शेखन गांव में 10-11 सशस्त्र डकैतों ने सबसे पहले बीडीसी सदस्य रामसनेही के घर धावा बोला। यह गांव कठौरा-सेमराता मार्ग पर पड़ता है। यहां लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने बीडीसी सदस्य और उसकी मां चंद्रकला की जमकर धुनाई की। गहनों के बारे में पूछा तो नहीं बताया। इस पर डकैतों ने बीडीसी सदस्य और उसकी मां पर घर में ही पिपिया में रखा केरोसिन छिड़क दिया। इससे पहले कि आग लगाते कि मां ने गहने रखने का स्थान बता दिया। इसके बाद डकैत नकदी, गहने लूटकर फरार हो गए। मारपीट में बीडीसी सदस्य और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हुई। इसमें उसकी मां का हाथ टूट गया। दोनों को इंडोगल्फ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां के बाद इसी गांव के अली हसन के घर डकैतों ने कहर बरपाया। अली और उसकी पत्नी तहरुननिशा, बेटा रिजवान की असलहों की बट से जमकर पिटाई की और एक भूसे की कोठरी में बंद कर दिया। नकदी, गहने लूटपाट करके चलते बने। इसके बाद डकैतों ने सेमरौता-कठौरा मार्ग पर स्थित गांव रुकुनपुर में फौजी मो. रईश खां के यहां धावा बोला। डकैतों ने फौजी के बेटे फुरखान खां की जमकर धुनाई की और तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गए। एक कंबाइन से धान काटने वाले श्रमिक सुरजीत का मोबाइल छीन ले गए। इसके बाद डकैतों ने मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे त्रिवेदी गांव में रजनीश तिवारी के घर पर धावा बोला। डकैतों ने रजनीश व पत्नी साधना तिवारी की जमकर पिटाई की और घर में रखे तीन हजार रुपये नगद, गैस सिलेंडर, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र लूट लिया। एक ही रात चार घरों पर हुई डकैती से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मोहनगंज और शिवरतनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में घायल हुए लोगों का इलाज कराया। हालांकि मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed