{"_id":"129-47300","slug":"Raebareli-47300-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति व शिक्षक के ठिकानों पर छापे, गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति व शिक्षक के ठिकानों पर छापे, गिरफ्तारी नहीं
Raebareli
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बिछियावादी गांव में हुए किसान रामेश्वर हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी प्रधान पति और शिक्षक के कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। हत्या के बाद आरोपी गांव के भाग गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव निवासी केदारनाथ और रामेश्वर के बीच डेढ़ बीघा जमीन को लेकर बुधवार को विवाद हुआ था। इसमें रामेश्वर की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसे जिला अस्पताल भी पहुंचाया गया था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस मामले में देर रात मृतक के बेटे सुरेंद्र विक्रम की तहरीर पर पुलिस ने दौलतपुर गांव के प्रधान के पति रामसरन, शिक्षक सतेंद्र कुमार, केदारनाथ, उसके तीन बेटे प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, अनूप कुमार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या के मामले में केदारनाथ और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन प्रधापति रामसरन व शिक्षक सतेंद्र कुमार की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गांव से भाग गए। शुक्रवार को थाने की पुलिस ने आरोपियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है। एसओ संगम लाल मिश्रा का कहना है कि प्रयास जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन