फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कैटेगरी तय नहीं, कैसे जारी होगी सूची

कैटेगरी तय नहीं, कैसे जारी होगी सूची

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के लिए स्वास्थ्य विभाग में बिना कैटेगरी तय किए चल रही संविदा भर्ती को फिर शासन ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही कैटेगरी के संबंध में अंगुली उठा दी है। सीएमओ को आदेश भी दिए जा चुके हैं कि बिना कैटेगरी तय किए संविदा भर्ती को सही नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

आशीर्वाद योजना को संविदा भर्ती के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी 78 पदों की कैैटेगरी बिना तय किए ही आवेदन मांग लिए थे। इंटरव्यू का काम शुरू हुआ तो मामले की पोल खुल गई। हालांकि लखनऊ सहित अन्य जिलों में संविदा भर्ती के लिए जारी विज्ञप्ति में कैटेगरी को स्पष्ट किया गया था, लेकिन रायबरेली में कैटेगरी को छुपाकर आवेदन मांगे गए थे। सीडीओ डॉ. अख्तर रियाज ने कैटेगरी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पेच कसने शुरू कर दिए। इस संबंध में उन्होंने सीएमओ से जवाब तलब भी किया, लेकिन विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा। यही नहीं पिछली 11 अक्तूबर को स्वास्थ्य निदेशक प्रशासन एसके रिजवी ने एक पत्र जारी कर आदेश दिया कि यदि आरक्षण का पालन नहीं किया जा रहा है तो भर्तियों को रद्द माना जाए। यह आदेश आते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। इसी आदेश के दो दिन बाद शासन ने पूरे प्रदेश में संविदा भर्ती पर रोक लगा दी थी। बताते हैं कि सीएमओ कार्यालय में बिना कैटेगरी के भर्ती प्रक्रिया में जुटे एनआरएचएम के नोडल अधिकारी शासन से लगी रोक के बाद हाथ पैर मारने में जुट गए। शासन ने विवादित जिलों को छोड़कर भर्ती की प्रक्रिया को पूरी करने का आदेश दिया है। शासन ने मानक के अनुरूप ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। सवाल यह है कि जिले में कैटेगरी तय नहीं की गई है, जबकि हाईकोर्ट का आदेश है कि बिना कैटेगरी तय किए किसी भी प्रकार की भर्ती नहीं हो सकती है। फिलहाल शासन की हरी झंडी मिलने के बाद विभाग के अधिकारी किसी न किसी तरह संविदा भर्ती की सूची जारी करने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed