{"_id":"129-46698","slug":"Raebareli-46698-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती जगमग और रोशन आसमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती जगमग और रोशन आसमान
Raebareli
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दीपों का पर्व दीपावली मंगलवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों में खुशियों का पर्व दीपावली की धूम रही। प्रतिष्ठानों में व्यापारियों और घरों में पुरुष-महिलाओं ने भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा करके परिवार की खुशी और ऐश्वर्य की कामना की। देर शाम शुरू हुई आतिशबाजी की गूंज होने के साथ ही आकाश में रंगबिरंगी छटा बिखरी। किसी ने मिठाई खिलाकर तो किसी ने गिफ्ट देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। हर किसी में पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह रहा।
मंगलवार को सुबह से घरों में पकवान और मिठाइयां बननी शुरू हो गई। बच्चों के साथ बड़े घरों की साफ-सफाई करने में लग रहे। शाम को तय समय पर महिलाओं ने भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजा की। घरों के बाहर दीयों और मोमबत्ती को जलाया गया। यही नहीं बिजली की झालरों से भी सजाया गया। इससे घर जगमगा उठे। चाइनीज झालरों और बल्बों के सजे घर सबको अपनी ओर आकर्षित करते रहे। बड़े, बूढ़े, बच्चे, युवक, युवतियां और महिलाएं पर्व को यादगार बनाने के लिए पूरी कोशिश की। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही घरों में भगवान गणेश-लक्ष्मी की पूजन करके सभी ने सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की कामना की। पूजा अर्चना के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने दीपावली के त्योहार पर घरों में दीपक जलाए। इस दौरान किसी ने अनार और फुलझड़ी जलाई तो किसी ने तेज धमाके वाले पटाखों को छुड़ाया।