फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर किया लहूलुहान

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर किया लहूलुहान

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। रंजिश में सोमवार को चार युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ युवक गोलियां लगने से जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग से भगदड़ मच गई। घायल युवक को लोग सीएचसी लाए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर सात के विरुद्ध रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है। झाबरहरदोपट्टी निवासी धनंजय सिंह (25) पुत्र रुद्रपाल सिंह रविवार को लखनऊ से किराए की कार से अपने दो दोस्तों के साथ शाम सात बजे तेरहवीं में नरेंद्रपुर गांव आया था। यहां से रात साढ़े आठ बजे वह अपने गांव चला गया। सोमवार सुबह छह बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ कार से वापस लखनऊ जाने के लिए निकला। जैसे ही वह गांव के बाहर रायल इंडियन आर्मी स्कूल से लगभग दो सौ मीटर आगे पहुंचा तो रास्ते में झांखरों के जरिए रास्ता अवरुद्ध मिला। धनंजय सिंह का आरोप है कि मार्ग अवरूद्ध होने से कार पर सवार दोनों जैसे ही नीचे उतरे वैसे ही झाबरहदोपट्टी निवासी वीरेंद्र सिंह, प्रभात सिंह उर्फ सिम्पू, शिवदेव सिंह व मुन्नू सिंह सहित तीन अन्य अज्ञात लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायर झाेंक दिए। धनंजय को दो गोली पेट में दाहिनी की ओर लग गईं। फायरिंग से डरकर कार में बैठे उसके दोनों दोस्त व ड्राइवर भाग खड़े हुए। घायल धनंजय को लोग सीएचसी लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक परशुराम वर्मा ने बताया कि मामला रंजिश का पता चला है। एक पक्ष पर पहले जानलेवा हमला हुआ था, दूसरे पक्ष नेे मौका मिलने पर पहले पक्ष पर हमला बोल दिया है। धनंजय की तहरीर पर चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। दबिशें दी गईं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed