फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 मिठाई की दुकानों पर छापे, भागे दुकानदार

12 मिठाई की दुकानों पर छापे, भागे दुकानदार

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
Raebareli Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दीपावली पर ड्रॉप्सी व अन्य बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए शनिवार से मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन का डंडा उठ गया। मिठाई की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करके मिठाई व खोेवे के नमूने भरे गए। संगम स्वीट्स व मौजी रेस्टोरेंट सहित 12 दुकानों पर छापे मारे गए। छापेमारी शुरू होते ही कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। मिठाई के 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इस दौरान खोवा मंडी में संदिग्ध हालत में मिला करीब 50 किलो खोवा नष्ट कराया गया। सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को शहर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान शुरू किया। सबसे पहले खोवा मंडी में छापा मारा गया। छापा पड़ते ही खोवा का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया। खोवे की चार दुकानों से नमूना लेकर करीब 50 किलो खोवा नष्ट कराया गया। खोवा मंडी में ही स्थित संगम स्वीट्स पर छापा मारकर बर्फी का नमूना लिया गया। साथ ही दुकानदार को कडे़ निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव, प्रदीप पटेल, मनोज श्रीवास्तव व संतोष साहू की टीम ने बस अड्डे पर राज कुमार स्वीट्स व रामशंकर स्वीट्स पर भी मिठाई का नमूना लिया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित विनोद स्वीट्स व अर्जुन स्वीट्स पर छापेमारी करके खोवा व दूध से बनी मिठाइयों के नमूने लिए गए। टीम ने सिविल लाइंस स्थित मौजी रेस्टोरेंट पर पहुंचकर छेने व अन्य मिठाइयों को चेक करने के बाद बर्फी का नमूना लिया। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग निकले। वहीं कुछ दुकानदारों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी दीपावली पर केवल छोटे दुकानदारों के यहां ही छापे मारे जा रहे हैं। शहर में कुछ बड़े रेस्टोरेंट भी हैं। इन हाईफाई रेस्टोरेंट्स और होटलों पर भी घटिया खाद्य पदार्थ की ब्रिकी होती है। खाद्य सुरक्षा विभाग को ऐसी बड़ी दुकानों पर भी छापेमारी करके मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थो के नमूने लेने चाहिए। इन होटलों के स्टोरों को चेक किया जाए तो एक सप्ताह पुरानी मिठाइयां भी मौजूद मिलेगी, जो सेहत के लिए बेहद खराब हो सकती हैं। इसके बावजूद इनकी अनदेखी की जा रही है। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह का कहना है कि शनिवार से अभियान शुरू किया गया है। दीपावली तक लगातार अभियान चलेगा। छोटे-बडे़ सभी प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर नमूने लिए जाएंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed