फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   998 teachers applied for district transfer

अंतर जनपदीय तबादले को 998 शिक्षकों ने दी अर्जी

Sun, 02 Feb 2020 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
998 teachers applied for district transfer
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए शनिवार को सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों में काउंसलिंग कराई गई। इस बार जिले के 998 शिक्षकों ने आवेदन किया है। जिन्होंने संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र में पहुंचकर अभिलेखों का परीक्षण कराया। सुबह 10 बजे शुरू हुई काउंसलिंग देर शाम तक चली।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों ने अभी तक सत्यापन रिपोर्ट जमा नहीं की है, जबकि उन्हें शाम को ही बीएसए दफ्तर में आवेदन की दो प्रतियों में फाइल देने को कहा गया था। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें जिले के 998 शिक्षकों ने अपने मनचाहे जिले में जाने की इच्छा जताते हुए आवेदन किया।
विज्ञापन

इसमें पारस्परिक स्थानांतरण के आवेदन भी शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने आवेदन की संख्या को देखते हुए निर्णय लिया कि काउंसलिंग प्रक्रिया ब्लॉक संसाधन केंद्रों में ही कराई जाए। बीएसए ने बीईओ को निर्देश दिए कि आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं सत्यापन बीआरसी में पूरा कराएं और शाम 5.30 बजे तक दो प्रतियों में आवेदन की फाइल बीएसए कार्यालय में जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन अध्यापकों ने रजिस्टशन बदल कर दुबारा आवेदन किया है, उनसे संशोधित आवेदन पत्र की प्रति प्राप्त कर उसे सत्यापित करें। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों में आवेदन करने वाले शिक्षकों का जमावड़ा रहा। कुछ ब्लॉकों में शाम 5 बजे काम पूरा हो गया तो कहीं-कहीं देर शाम तक प्रक्रिया चली।
डलमऊ में 67, सरेनी में 35, राही में 25, सलोन में 63, खीरों में 87 शिक्षकों ने काउंसलिंग में भाग लिया। इसी तरह अन्य ब्लॉकों में भी आवेदन करने वाले शिक्षकों ने काउंसलिंग में भाग लेकर आवेदन पत्रों का परीक्षण कराया। हर ब्लॉक में दो-चार शिक्षक गैरहाजिर रहे। बीएसए का कहना है कि अभी ब्लॉकों से सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिली है।
जिससे यह कहना मुश्किल है कि कितने शिक्षकों के आवेदन सही पाए गए। सत्यापन रिपोर्ट संकलित कर शासन को स्थिति से अवगत करा दिया जाएगा। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी रवी कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक गिरीशचंद्र ने शिक्षकों के अभिलेखों का परीक्षण किया। बीईओ ने बताया कि 90 शिक्षकों ने आवेदन किया है।

इसमें 45 शिक्षिकाओं एवं 42 शिक्षकों ने भाग लिया, जबकि तीन पुरुष शिक्षक उपस्थित नहीं हुए। सत्यापन रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को भेज दी गई है। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक बीआरसी में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 64 शिक्षकों ने आवेदन किया है, जिन्होंने काउंसलिंग में भाग लिया। बीईओ विश्वनाथ प्रजापति ने बताया कि बीआरसी प्रभारी राजेश मिश्रा और राजेश पांडेय की देखरेख में काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed