फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   981 solar lights installed under Atal Jyoti scheme to be investigated

अटल ज्योति योजना से लगीं 981 सोलर लाइटों की होगी जांच

Mon, 30 Nov 2020 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
981 solar lights installed under Atal Jyoti scheme to be investigated
रायबरेली। अटल ज्योति योजना के तहत सांसद सोनिया गांधी की निधि से जिले के 15 ब्लॉकों में लगवाई गईं सोलर लाइटों की जांच होगी। मामले में सीडीओ ने संबंधित ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को सोलर लाइटों की सूची देकर सात दिन में जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लाइटें लगवाने वाली ईईएसएल फर्म को 30 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

अटल ज्योति योजना के तहत सांसदों को सोलर लाइटों की स्थापना के लिए मात्र 25 प्रतिशत धनराशि देनी थी। शेष 75 प्रतिशत धनराशि ऊर्जा मंत्रालय से फर्म को देने की व्यवस्था थी। सांसद की स्वीकृति के बाद फर्म ने योजना के तहत 929 सोलर लाइटें लगवाई थी। ईईएसएल को भुगतान भी कर दिया था। इसके बाद सांसद की स्वीकृति के बाद 981 और सोलर लाइटें लगवाई गई थीं। इसमें ईईएसएल को 16 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था।
विज्ञापन

डीआरडीए ने करीब 30 लाख रुपये का भुगतान किन्हीं कारणों से रोक दिया गया था। फर्म ने डीआरडीए से भुगतान का अनुरोध किया है, जिसके बाद सीडीओ ने सभी 981 सोलर लाइटों के के जांच के आदेश दिए हैं। खंड विकास अधिकारियों को सात दिन में जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। जांच होने के बाद ही फर्म को धनराशि का भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल ज्योति योजना के तहत सांसद सोनिया गांधी की निधि से 981 सोलर लाइटें लगवाई गई थीं। सोलर लाइटें स्थापित करने वाली ईईएसएल फर्म ने भुगतान का अनुरोध किया गया है। खंड विकास अधिकारियों को सूची भेजकर लाइटों की जांच करवाई जा रही है।- प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed