फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बछरावां सीएचसी में दो घंटे ओपीडी ठप, धरना दिया

बछरावां सीएचसी में दो घंटे ओपीडी ठप, धरना दिया

Thu, 31 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बछरावां सीएचसी में दो घंटे ओपीडी ठप, धरना दिया
बछरावां (रायबरेली)। सीएचसी में बाबू की मनमानी को लेकर गुरुवार को डॉक्टरों व अन्य स्टाफ का गुस्सा भड़क गया। ओपीडी और टीकाकरण को ठप कर सभी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन



चिकित्सक व कर्मचारी अधीक्षक के कमरे के बाहर जमीन पर बैठ गए। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसीएमओ डॉ. एसके चक ने मौके पर पहुंचकर समस्याओं को सुना और तत्काल काम कराने का आश्वासन दिया, जिस पर करीब दो घंटे बाद ओपीडी और टीकाकरण शुरू हो सका।
विज्ञापन



बछरावां सीएचसी के बाबू की मनमानी के कारण डीए एरिअर का कई वर्षों से भुगतान नहीं हुआ। सातवें पे कमीशन के एरिअर का भी भुगतान नहीं किया गया।


सर्विस बुक भी अपडेट नहीं की गई है। जीपीएफ अपडेट कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वर्ष 2018 का बोनस भुगतान भी नहीं किया गया। इनकम टैक्स के लिए फार्म नहीं भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार मनमानी के बाद भी बाबू की कार्यशैली में सुधार न आने पर गुरुवार को डॉक्टरों व अन्य स्टाफ का गुस्सा भड़क गया। डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. प्रभात मिश्रा, डॉ. हुमा कौशर, डॉ. पारुल सिंह, देवराज शुक्ला, आशुतोष सिंह, वीके सैनी, राम मौर्य, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, आरती यादव, मिथिलेश पांडेय आदि ने कामकाज ठप कर धरना शुरू कर दिया।



बाद में एसीएमओ के समझाने पर गुस्सा शांत हुआ। एसीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि बाबू की लापरवाही के कारण स्टाफ नाराज हुआ था। मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया है। रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed