{"_id":"5b9eb08a867a557ec61ee057","slug":"91537126538-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के कैप्टन से लैपटॉप चुराने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के कैप्टन से लैपटॉप चुराने वाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। हवाई जहाज में घूमने के शौक ने एक इंजीनियरिंग के छात्र को अपराधी बना दिया। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए उसने चोरी करनी शुरू कर दी।
उधर, ऊंचाहार पुलिस सेना के एक कैप्टन से लैपटॉप चोरी के मामले में उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार रात पुलिस ने उसे चोरी हुए लैपटॉप के साथ दबोच लिया।
जबकि उसके साथी भाग गए। पुलिस की मानें तो आरोपी छात्र अपने अन्य साथियों के साथ बसों से सफर करने वाले मुसाफिरों को निशाना बनाता था।
केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। सीओ डलमऊ ने बताया कि हवाई जहाज में घूमने व अपने खर्चों को पूरा करने के लिए उसे अपराधी बना दिया।
सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने बताया कि 23 जुलाई 2018 को इलाहाबाद जिले के तेलियरगंज निवासी सेना में कैप्टन के पद पर तैनात अनुराग मिश्रा का ऊंचाहार स्थित एक होटल से लैपटॉप चोरी हो गया था।
अनुराग ने लैपटॉप चोरी होने का केस दर्ज कराया था। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख रहा था।
शनिवार रात ऊंचाहार एसओ धनंजय सिंह के साथ मुखबिर की सूचना पर होटल के पास से आरोपी को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम अनुराग है, जो बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि आरोपी लखनऊ में निगोहां स्थित तिरुपति इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र बसों से सफर करने वाले यात्रियों के साथ अपने साथियों के साथ लूटपाट करता है। उसके साथी के नाम व पते के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।