{"_id":"5b902294867a557f0049c4a5","slug":"91536172692-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संाप के काटने से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संाप के काटने से तीन लोगों की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
सर्पदंश से तीन की मौत
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सांप के काटने से तीन लोगों की मौत हो गई।
उदवत सिंह का पुरवा मजरे ज्योना गांव के देवी कुमार (45) रस्सी बनाने के लिए अलमारी में रखी प्लास्टिक की बोरियां निकाल रहा था।
इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना पूरे मुराई बाग मजरे अतरेहटा गांव में हुई। गांव निवासी शंभू (40) लकड़ी की दुकान पर मजदूरी करता था। मंगलवार रात को वह लकड़ियों के ढेर से लकड़ी निकालने गया था।
वहीं पर बैठे सांप ने उसे डस लिया। परिवारीजन झाड़फूंक के चक्कर में लगे रहे और उसकी मौत हो गई। इसी तरह शिवगढ़ क्षेत्र के पाराकला गांव निवासी ननकऊ (28) चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में सांप ने डस लिया। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।