फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   प्रधान की गिरफ्तारी न होने पर डॉक्टरों ने ठप की ओपीडी

प्रधान की गिरफ्तारी न होने पर डॉक्टरों ने ठप की ओपीडी

Sun, 19 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रधान की गिरफ्तारी न होने पर डॉक्टरों ने ठप की ओपीडी
शिवगढ़ (रायबरेली)। डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले प्रधान व उसके साथियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज सीएचसी के डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने ओपीडी ठप कर शनिवार को कलमबंद हड़ताल कर दी।
विज्ञापन



इससे रोगियों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा। करीब साढ़े पांच घंटे ओपीडी ठप रही और लगभग 400 रोगी और उनके तीमारदार लौट गए।


दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद कोतवाल ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद डॉक्टरों का गुस्सा शांत हुआ।


16 अगस्त को शिवगढ़ सीएचसी में डॉ. वीरेंद्र कुमार के साथ कसना के प्रधान व तीन अन्य लोगों ने अभद्र व्यवहार किया था। आरोप है कि सीने में दर्द का मरीज लाया गया था।
विज्ञापन



हालत नाजुक होने के कारण मरीज को लखनऊ रेफर किया जा रहा था, लेकिन प्रधान व उसके साथियों ने मरीज को रेफर न करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।


गाली-गलौज करते हुए डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। मामले में चिकित्सक ने थाने में तहरीर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को कलमबंद हड़ताल के साथ ही ओपीडी ठप कर दी। इससे इलाज कराने के लिए आए रोगियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य कर्मी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। करीब डेढ़ बजे शिवगढ़ एसओ सीएचसी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा थमा।


सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है। सभी स्टाफ काम पर डेढ़ बजे के बाद लौट आया है। हालांकि तब तक रोगी अपने घरों को चले गए।



कोतवाल श्रीराम भारती ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की तहरीर पर कसना प्रधान कृष्णकांत शुक्ला व दीपू सहित दो अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed