{"_id":"5b1040384f1c1bf36e8b580b","slug":"91527791672-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दो की हालत गंभीर
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दो गंभीर
सतांव-महराजगंज (रायबरेली)। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-लालगंज मार्ग पर अहमदपुर के पास गुरुवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक ट्रक ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा भोर करीब पांच बजे हुआ।
बताते हैं कि लालगंज की ओर से मौरंग लादकर आ रहा एक ट्रक अहमदपुर के पास अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से भिड़ गया।
इस हादसे में ट्रक चालक सोनू व देशराज निवासी ललौली जनपद फतेहपुर, दूसरे ट्रक का चालक दिनेश यादव निवासी बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज केदौरान सोनू ने दम तोड़ दिया।
उधर, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर दो को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
पहली घटना हैदरगढ़ रोड पर कुसुड़ी सागरपुर के पास घटी। वार्ड नंबर 7 पैगंबर नगर का रहने वाला मोहम्मद आरिफ (22) बाइक से हलोर से कस्बा लौट रहा था, तभी कुसुड़ी सागरपुर चौराहे के पास सड़क पार कर रही वृद्धा सूखा पत्नी हरद्वार सामने आ गई और बाइक बेकाबू होकर उससे भिड़ गई। इसमें बाइक सवार और वृद्धा दोनों घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दूसरी घटना रायबरेली रोड पर हनुमानगढ़ी के पास हुई। सरकारी अस्पताल में तैनात ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर कमल प्रकाश श्रीवास्तव बाइक से अस्पताल आ रहे थे।
आगे चल रहे टैम्पो ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रही बाइक टकरा गई। इसमें कमल घायल हो गए। मऊगर्बी के पास इन्हौना रोड पर गांव का ही रहने वाला राहुल (20) बाइक से बाजार में जा रहा था। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर बाइक पलट गई, जिससे राहुल जख्मी हो गया।