फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पांच कस्तूरबा स्कूलों में छापे, 11 नमूने सील

पांच कस्तूरबा स्कूलों में छापे, 11 नमूने सील

Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पांच कस्तूरबा स्कूलों में छापे, 11 नमूने सील
पांच कस्तूरबा स्कूलों में छापे, 11 नमूने सील
विज्ञापन


रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने शनिवार को एक साथ जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में छापेमारी कर छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की।

साथ ही सब्जी, चावल, दूध समेत 11 खाद्य पदार्थों के नमूने सील किए। स्कूलों के किचेन में गंदगी मिलने पर वार्डनों को चेताया गया। एफएसडीए के अधिकारियों ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने एक साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में छापेमारी की। एफएसओ राजेंद्र कुमार की टीम ने मलिकमऊ चौबारा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में छापेमारी करके मसूरदाल, सब्जी, चावल व रोटी का नमूना सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसओ अमरनाथ ने कस्तूरबा स्कूल जगतपुर में छापेमारी करके चावल व सब्जी का नमूना सील किया। एफएसओ रमाशंकर ने कस्तूरबा स्कूल पाराकला में दूध और चावल का नमूना सील किया।


एफएसओ नितिन कुमार ने कस्तूरबा स्कूल छतोह में रायता और सब्जी का नमूना सील किया। इसके अलावा अरुण शुक्ला ने पूर्व माध्यमिक स्कूल अलावलपुर में तहरी का नमूना सील किया। पाराकला स्कूल में एफएसओ अरुण कुमार ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के संबंध में जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed