{"_id":"5a05f7844f1c1b65548bc5b7","slug":"91510340484-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी हादसा
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी हादसा : तीसरे एजीएम ने भी तोड़ा दम
रोहनिया (रायबरेली)। एनटीपीसी ऊंचाहार में हुए दर्दनाक हादसे में झुलसे एक और अतिरिक्त महाप्रबंधक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। हादसे के बाद अब तक तीन एजीएम की मौत हो चुकी है।
एनटीपीसी ऊंचाहार की 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट के बॉयलर में 1 नवंबर को धमाका हो गया था। इसमें कई श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कई श्रमिक और अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनको जिला अस्पताल के साथ ही लखनऊ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी ए. के. श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में भर्ती अतिरिक्त महाप्रबंधक मिश्रीराम की भी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। इससे पहले हादसे में घायल एजीएम संजीव कुमार शर्मा, और एजीएम प्रभात कुमार श्रीवास्तव की मौत हो चुकी है। अब तक तीन एजीएम की मौत के साथ हादसे के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।