फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कानपुर के इडेबुल ऑयल के निर्माता समेत 13 पर मुकदमा

कानपुर के इडेबुल ऑयल के निर्माता समेत 13 पर मुकदमा

Wed, 08 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के इडेबुल ऑयल के निर्माता समेत 13 पर मुकदमा
कानपुर के इडेबुल ऑयल के निर्माता समेत 13 पर मुकदमा
विज्ञापन

रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने कानपुर के इडेबुल ऑयल के निर्माता समेत 13 लोगों पर मुकदमा किया है। छापे के दौरान भरे गए नमूने जांच में फेल होने के बाद एडीएम (प्रशासन) के कोर्ट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) ने मुकदमा किया हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मुंशीगंज, अमावां, सलोन, थुलवासा, लालगंज आदि क्षेत्रों में छापेमारी करके इडेबुल ऑयल, दूध, पनीर, सेंवई, आइस्क्रीम, मिल्ककेक आदि खाद्य पदार्थों के नमूने सील करके विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ में जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट आने के बाद विक्रेताओं और दूधियों के खिलाफ मुकदमे की प्रक्रिया शुरू की गई थी। नोटिस देने के बाद मंगलवार को विभाग की ओर से एडीएम प्रशासन के कोर्ट में संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन लोगों पर किया गया है मुकदमा
पनीर का नमूना फेल आने पर गढ़ी मुतवल्ली निवासी सुरेश, दूध का नमूना फेल होने पर रघुनाथपुर निवासी रामलखन, रूपामऊ निवासी सुरेश कुमार, अखिलेश कुमार, इब्राहिमपुर निवासी कुलदीप, बेसन का नमूना फेल होने पर गिरीबशाह का पुरवा निवासी लालबाबू, सेंवई का नमूना फेल आने पर निर्माता एसएस गोल्ड मोटी सेवई लखनऊ रोड छजलापुर, विक्रेता पूरे सुखई महराजगंज निवासी भावनी प्रसाद, इडेबुल ऑयल का नमूना फेल आने पर निर्माता इडेबुल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड कानपुर और विक्रेता सलोन निवासी मो. कल्लन व मो. इरफान के खिलाफ मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आने के बाद इडेबुल ऑयल व सेवई के निर्माता समेत 13 लोगों पर एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मुकदमों में बेहतर पैरवी करके अधिक से अधिक जुर्माना कराने के आदेश दिए गए हैं।-शशांक त्रिपाठी, प्रभारी अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed