{"_id":"594eb81e4f1c1bdf118b4870","slug":"91498331166-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने भूमिधरी भूमि से खोलवा दिया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने भूमिधरी भूमि से खोलवा दिया रास्ता
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही ने भूमिधरी जमीन से खोलवा दिया रास्ता
रोहनिया (रायबरेली)। ऊंचाहार पुलिस के आगे सारे नियम कानून बौने साबित हो रहे हैं। लेखपाल के मना करने के बावजूद सिपाही ने किसान की भूमिधरी जमीन से जबरन आम रास्ता खुलवा दिया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गंज मजरे गंगौली गांव का है। गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की भूमि से कुछ लोग जबरन रास्ता निकालने चाह रहे है, पीड़ित ने इसकी शिकायत समाधान दिवस में की थी। शिकायत के बाद लेखपाल ने मौके की जांच की और रास्ता बनाने से मना कर दिया। बताते हैं कि शनिवार को थाने से पहुंचे बीट के सिपाहियों ने जबरन उसके खेत की मेड़ गिरवा कर रास्ता बनवाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मना करने पर सिपाहियों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। इस बाबत एसओ सुरखाब खान ने बताया के बिना उच्चाधिकारियों के आदेश के जमीनी विवाद में पुलिस दखल नहीं देती है। थाने से किसी सिपाही को नहीं भेजा गया था।। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि सिपाहियों ने रास्ता खोलवाया तो कार्रवाई की जाएगी।