87 हजार मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर विधानसभा क्षेत्र में इस बार नए वोटर बढ़े हैं। डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों को नई मतदाता सूची उपलब्ध कराए जानेे के निर्देश जारी किए हैं। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने के लिए जहां हर विधानसभा क्षेत्रों में मार्च किया जा रहा है।
वहीं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पर मोहर लगा दी गई। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 14 लाख 76 हजार 976 वोटर थे। वर्ष 2014 के लाेकसभा चुनाव में ये संख्या 19 लाख के करीब पहुंच गइर्ई थी।
2017 के इस बार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 19 लाख 79 हजार 910 पहुंच गई है। सबसे अधिक मतदाता रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में हैं। जबकि सबसे कम मतदाता हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय में चुनाव का कार्य देख रहे एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी के मुताबिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस बार 87 हजार 196 नए मतदाता पहली बार वोट करेंगे।