{"_id":"699dfcec950637295b05c74f","slug":"8200-toilets-to-be-completed-rs-492-crore-released-raebareli-news-c-101-1-slko1033-151914-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पूर्ण होंगे 8200 शौचालय, 4.92 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पूर्ण होंगे 8200 शौचालय, 4.92 करोड़ रुपये जारी
Wed, 25 Feb 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के बाद जिले में 8200 शौचालयों को पूर्ण कराने के लिए मंगलवार को लाभार्थियों को 4.92 करोड़ रुपये दिए गए। जिलाधिकारी से अनुमोदन लेने के बाद लाभार्थियों के खातों में यह धनराशि भेजी गई। दूसरी किस्त में प्रत्येक लाभार्थी को छह हजार रुपये दिए गए हैं। साथ ही डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने सभी पंचायत सचिवों को शौचालयों को पूर्ण कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 8200 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए छह-छह हजार रुपये के रूप में पहली किस्त पूर्व में दी गई थी। पहली किस्त खर्च होने और दूसरी किस्त की डिमांड आने के बाद दूसरी किस्त देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शासन से बजट मिलते ही मंगलवार को जिलाधिकारी से अनुमोदन लेकर दूसरी किस्त सभी 8200 लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में छह-छह हजार रुपये दिए गए हैं। साथ ही सभी एडीओ पंचायत और पंचायत सहायकों को निर्देशित किया गया है, कि समय से काम को पूरा कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। शौचालयों को पूर्ण कराने में मानकों की अनदेखी को रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।