फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, छह घंटे जाम से जूझे मुसाफिर

हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, छह घंटे जाम से जूझे मुसाफिर

Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, छह घंटे जाम से जूझे मुसाफिर
हाईवे पर छह घंटे जाम से जूझे मुसाफिर
विज्ञापन



रायबरेली। ऊंचाहार में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर शनिवार को वाहनों की रफ्तार थम सी गई। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के कारण गेट बंद किए जाने से छह घंटे तक मुसाफिर जाम में बेहाल रहे। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जो जहां था, वहीं खड़ा नजर आया।


इसकी सूचना मिलने पर एसपी सुनील कुमार सिंह ने ऊंचाहार के अलावा सलोन पुलिस को मौके पर भेजकर जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया। सुबह करीब आठ बजे हाईवे जाम हुआ और दोपहर दो बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन



ऊंचाहार नगर में रेलवे क्रासिंग पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे ट्रेन आने के कारण रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद किया गया था। इससे गेट के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन आमने-सामने आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद जब गेट खोला गया तो वाहनों की इतनी भीड़ थी कि आगे बढ़ने का कोई मार्ग खाली ही नहीं था। वाहन आमने-सामने इस तरह से खड़े हो गए थे कि उनको न आगे बढ़ने का कोई रास्ता था और न पीछे हटने के लिए कोई स्थान था। बाद में पुलिस ने किसी प्रकार एक-एक वाहन को आगे-पीछे करके निकालना शुरू किया।


इसके बावजूद भी बीच बीच में वह वाहन फंस जाते थे। इससे राजमार्ग पर करीब छह किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। एंबुलेंस, स्कूल वाहन समेत कई वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे रहे।


हालांकि कोतवाली पुलिस की जीप लाउडस्पीकर से वाहनों को एक लाइन में खड़े होने की चेतावनी देती रही, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ। इसके बाद एसपी ने एसओ ऊंचाहार बृजमोहन सिंह के अलावा सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय को मौके पर भेजा।



इस पर थोड़े-थोड़े वाहनों को पुलिस निकालती रही। इससे नगर में भी लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। एसओ बृजमोहन सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने के कारण जाम लगा था। बाद में वाहनों को वन-वे करके यातायात को सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed