{"_id":"5b8ed131867a55482e172fb4","slug":"81536086321-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक निकलने से बाईपास पुल धंसा, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रक निकलने से बाईपास पुल धंसा, आवागमन ठप
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में सलोन-जगतपुर मार्ग पर पारी रजबहे में बना बाइपास पुल ओवरलोड ट्रक गुजरने से धंस गया। इससे काफी देर तक आवागमन ठप रहा है।
सिंचाई विभाग के अफसरों ने कर्मचारियाें को भेजकर बाइपास पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
पारी गांव के निकट से पारी रजबहे पर बना पुल तीन महीने पहले टूट गया था। रजबहे में पानी चलने की वजह से ह्यूम पाइप डालकर बाईपास बना दिया गया था।
मंगलवार को सुबह सलोन की ओर से सरिया लादकर जा रहा ट्रक बाईपास पुल पर धंस गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।
सिंचाई विभाग खंड दक्षिणी के सहायक अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कराकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।