{"_id":"5b5223f44f1c1b4f748b5eb9","slug":"81532109812-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग के पंजीकरण से चला रहे थे इंटर कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग के पंजीकरण से चला रहे थे इंटर कालेज
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों और अमान्य कक्षाओं पर शिकंजा कसने के लिए निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया गया है। उन विद्यालयों पर खास नजर रहेगी, जो कोचिंग का पंजीकरण कराकर इंटर कालेज चला रहे हैं। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चंद्रशेखर मालवीय को निरीक्षण में ऐसा ही एक विद्यालय मिला, जबकि दो विद्यालयों में अमान्य कक्षाएं संचालित होती पाई गईं। सभी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन का समय दिया गया है। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीआईओएस ने अमान्य विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया। इसके तहत न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल सुलखियापुर में निरीक्षण किया तो वहां कक्षा नौ व 10 की कक्षाएं संचालित पाई गईं, जबकि विद्यालय की मान्यता सिर्फ कक्षा आठ तक की है। केएन पब्लिक स्कूल सुलखियापुर के निरीक्षण में पता चला कि विद्यालय सुबह 7.30 बजे के बजाए 9 बजे से संचालित हो रहा है। विद्यालय को हाईस्कूल तक की मान्यता मिली है, जबकि निरीक्षण में कक्षा 11 और 12 की कक्षाएं भी संचालित पाई गईं। सरस्वती पब्लिक स्कूल खागीपुर में निरीक्षण के दौरान कोचिंग का पंजीकरण होना बताया गया, जबकि मौके पर कक्षा 12 तक की कक्षाएं चलती पाई गईं। डीआईओस ने इन तीनों विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। नोटिस का जवाब न मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसी कड़ी में न्यू एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल घुरवारा में निरीक्षण किया गया तो विद्यालय संचालक मान्यता संबंधी आदेश दिखाने में विफल रहा। इस प्रकरण को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संदर्भित किया गया। राम उरेही बालिका इंटर कॉलेज पकरा गिरफ्ता एवं राजीव इंटर कॉलेज चंद्रभूषणगंज में भी निरीक्षण के दौरान व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। एसएसएम पब्लिक स्कूल घुरवारा, एएनएन पब्लिक स्कूल घुरवारा, भारती शिक्षा निकेतन खागीपुर सड़वा में भी निरीक्षण किया गया। डीआईओएस ने कहा है कि अमान्य विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।