फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   करंट की चपेट में आने से मां-बेटे समेत तीन लोग झुलसे

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे समेत तीन लोग झुलसे

Sun, 03 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मां-बेटे समेत तीन लोग झुलसे
स्टे वायर में उतरा करंट, मां-बेटे समेत तीन झुलसे
विज्ञापन



सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगा रही किशोरी स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आ गई।


चीख सुनकर उसे बचाने दौड़ी उसकी भाभी और भतीजा भी चपेट में आ गए। इससे मां-बेटे समेत तीनों लोग बुरी तरह झुलस गए।


आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों को छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से स्टे वायर में करंट उतर रहा है। इसकी शिकायत पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में नाराजगी है।


रायपुर महेवा गांव निवासी रामप्रसाद की पुत्री श्यामकली (13) घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसका हाथ दरवाजे के निकट लगे बिजली के खंभे के स्टे वायर से छू गया।
विज्ञापन



इससे वह छटपटाने लगी। यह देख उसकी भाभी कलावती बचाने गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। कलावती का बेटा नीरज (6) भी पीछे से पहुंच गया, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीनाें को करंट से चिपके देख आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया और एंबुलेंस से पीएचसी सलोन पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पीके बैसवार ने बताया कि घायलों की स्थिति अब नियंत्रण में है।


उधर, पावर सलोन डिवीजन के एक्सईएन एसए सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि स्टे वायर में करंट उतर रहा है तो जांच कराकर उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed