{"_id":"5aa818c64f1c1bc0078b50f1","slug":"81520965830-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर दिन टीबी रोगियों को खिलाई जाएगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर दिन टीबी रोगियों को खिलाई जाएगी दवा
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हर दिन टीबी रोगियों को खिलाई जाएगी दवा
रायबरेली। टीबी से जूझ रहे रोगियों को अब रोज दवा खिलाई जाएगी। पहले एक-दो दिन में ही दवा खिलाई जाती थी। वजह जिले में एफडीसी (फिक्स डोज कंपोजीशन) व्यवस्था शुरू होने जा रही है।
रायबरेली के जिला अस्पताल समेत सभी 13 टीबी यूनिट सेंटरों में यह व्यवस्था लागू होगी। इससे हजारों रोगियों को फायदा मिलेगा।
जिले में भी टीबी रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला क्षय रोग विभाग के मुताबिक मौजूदा समय में करीब पांच हजार टीबी रोगी जिले में हैं।
यह वह आंकड़े हैं, जो विभाग के पास हैं। वहीं अधिकतर रोगी तो प्रचार-प्रसार के अभाव में इलाज कराने नहीं पहुंच रहे हैं। इसलिए यहां पर टीबी रोगियों की संख्या दस हजार से ज्यादा है।
विभाग की तरफ से एफडीसी व्यवस्था शुरू होने जा रही है, जिसके तहत अब जिला अस्पताल स्थित टीबी सेंटर के अलावा लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार, सलोन, महराजगंज, बछरावां, सरेनी, खीरों, हरचंदपुर, बेलाभेला, जगतपुर, नसीराबाद स्थित टीबी यूनिट सेंटरों में हर दिन टीबी रोगियों को दवा खिलाई जाएगी। अभी तक दो-तीन दिन बाद रोगियों को दवा खिलाई जाती थी।