{"_id":"5a3aa8e94f1c1bcf6d8b5458","slug":"81513793769-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षरता परीक्षा में अनुपस्थित पांच केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षरता परीक्षा में अनुपस्थित पांच केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन रोका
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच केंद्र व्यवस्थापकों का रोका वेतन
रायबरेली। साक्षर भारत मिशन के तहत रविवार को हुई साक्षरता परीक्षा में निरीक्षण के लिए लगाए गए अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट देनी शुरू कर दी है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य की निरीक्षण आख्या के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके शुक्ला ने पांच केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन रोक दिया है। इन सभी से खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डायट प्राचार्य के निरीक्षण में अमावां ब्लॉक क्षेत्र के लोक शिक्षा केंद्र डेडौली में केंद्र व्यवस्थापक मीना श्रीवास्तव, गढ़ी खास केंद्र में नसीम फातिमा, हरदासपुर में केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए क्षेत्र के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक एवं सचिव ग्राम लोक शिक्षा समिति, लोधवामऊ केंद्र में तनवीर फातिमा और सोथी में मीरा श्रीवास्तव अनुपस्थित थीं। डायट प्राचार्य ने अपनी निरीक्षण आख्या जिला लोक शिक्षा समिति को सौंपी। इस आधार पर बीएसए ने केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए पांचों वरिष्ठ प्रधानाध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। उन्होंने कहा है कि पांचों वरिष्ठ प्रधानाध्यापक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण दें कि वे लोग साक्षरता परीक्षा के दौरान क्यों अनुपस्थित थे।
हरदासपुर केंद्र था बंद, प्रेरक का मानदेय रोका
डायट प्राचार्य के निरीक्षण में हरदासपुर का लोक शिक्षा केंद्र साक्षरता परीक्षा वाले दिन बंद पाया गया। केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही वहां का प्रेरक भी उपस्थित नहीं था। साक्षरता समन्वयक अकमल खां ने बताया कि संबंधित प्रेरक का मानदेय रोका गया है और जवाब तलब किया गया है। समन्वयक ने बताया कि साक्षरता परीक्षा में लोक शिक्षा केंद्रों में साक्षरता परीक्षा कराई गई थी। वहां के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक को केंद्र व्यवस्थापक और प्रेरक व सह प्रेरक को कक्ष निरीक्षक बनाया गया था।