फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा

भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा

Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता का केस दर्ज
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत ऊंचाहार के अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार ने आचार संहिता और निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। तहसीलदार अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में उड़नदस्ते ने नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर का निरीक्षण किया।
इस दौरान अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार राजेश मौर्य बिना अनुमति के करीब सौ महिलाओं एवं पुरुषों के साथ रैली निकाल रहे थे। तहसीलदार ने महिलाओं को रोककर उनको अपने-अपने घर जाने को कहा। इससे महिलाओं में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कोतवाली में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और धारा 144 के उल्लंघन करने के आरोप में प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इससे पहले प्रशासन ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरपाल सिंह यादव और तीन सभासद के उम्मीदवारों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed