{"_id":"59972f584f1c1b86558b4c3d","slug":"81503080280-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"126 व्यापारियों के निशुल्क किए गए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
126 व्यापारियों के निशुल्क किए गए पंजीकरण
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
126 व्यापारियों के निशुल्क किए गए पंजीकरण
महाराजगंज (रायबरेली)। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वाधान में वाणिज्य कर विभाग की ओर से निशुल्क पंजीकरण का कैंप नगर पंचायत के सभागार में लगाया गया। इसमें 126 व्यापारियों के पंजीकरण किए गए। साथ ही व्यापारियों को हरसंभव सहयोग देने का वादा किया।
जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अनेक जानकारियों का ज्ञान होता है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कहा कि कस्बे के व्यापारियों से लाभ के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे कि व्यापारियों को अपनी दुकानें छोड़कर रायबरेली न जाना पड़े। व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए समय-समय पर लड़ाई लड़ता रहेगा। इस मौके पर शैलेंद्र मौर्य, उपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र वर्मा, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।