फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रहवां पीएचसी में विवाद से मची अफरातफरी

रहवां पीएचसी में विवाद से मची अफरातफरी

Wed, 02 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
रहवां पीएचसी में विवाद से मची अफरातफरी
रहवां पीएचसी में हंगामा, महिला व पुरुष चिकित्सक में कहासुनी
विज्ञापन

हरचंदपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की रहवां पीएचसी में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब महिला और पुरुष चिकित्सक आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक नौबत आ गई। इसी बीच महिला चिकित्सक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने पहुंचकर मामला तो शांत करा दिया, लेकिन काफी देर तक रोगियों का इलाज नहीं हो सका। जानकारी पर जिला मुख्यालय से एसीएमओ और सीएचसी अधीक्षक ने पहुंचकर मामले की जांच। एसीएमओ का कहना है कि जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी।
हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के रहवां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। बताते हैं कि यहां पर तैनात महिला चिकित्सक अक्सर लेट आती हैं। इसका पुरुष चिकित्सक ने विरोध किया। बस इतनी सी बात को लेकर सुबह दोनों डॉक्टरों के बीच कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई। वहां मौजूद कुछ बुजुर्ग लोगों ने बीचबचाव कराया। इस दौरान कामकाज ठप हो गया। रोगियों का इलाज न होने से उन्हें परेशान होना पड़ा। महिला चिकित्सक की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। पीएचसी में विवाद की सूचना पर जिला मुख्यालय से एसीएमओ डॉ. कृष्णा सोनकर और सीएचसी हरचंदपुर के अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह पीएचसी पहुंचे। एसीएमओ ने महिला और पीएचसी प्रभारी के बयान दर्ज किए। एसीएमओ का कहना है कि महिला और पुरुष चिकित्सक के बीच विवाद हुआ था। मामला शांत कराया दिया गया है। जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौैंपी जाएगी।
विज्ञापन


समय से नहीं हो पाता इलाज
क्षेत्रीय प्रवीण कुमार, राजेश सिंह, भोले, मनीष सिंह का कहना है कि पीएचसी रहवां में तैनात चिकित्सकों की ओर से ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। समय से डॉक्टर नहीं आते हैं। इससे रोगियों का इलाज नहीं हो पाता। विभागीय अफसर मामला दिखवाएं और कार्रवाई करें। यहां की अव्यवस्था का खामियाजा रोगियों और उनके तीमारदारों को भुगतान पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed