फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   देहात क्षेत्रों के स्कूलों में भी रही अव्यवस्था, गायब रहे गुरुजी

देहात क्षेत्रों के स्कूलों में भी रही अव्यवस्था, गायब रहे गुरुजी

Sun, 02 Jul 2017 06:03 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:03 AM IST
विज्ञापन
देहात क्षेत्रों के स्कूलों में भी रही अव्यवस्था, गायब रहे गुरुजी
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही अव्यवस्था, गायब रहे गुरुजी
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। देहात क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में नए शिक्षा सत्र के पहले दिन अव्यवस्था रही। कहीं बच्चे नहीं रहे तो कहीं गुरुजी नदारद रहे। स्कूलों में पानी भरा रहा।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के 103 प्राथमिक तथा 42 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र के प्रथम दिन साफ -सफाई के बाद पढ़ाई-लिखाई यदाकदा शुरू हो सकी। ज्यादातर स्कूलों में बच्चे आए नहीं। खंड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप ने बताया कि सभी प्राथमिक तथा जूनियर विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य के लिए तैयारियां पूरी हैं। जो गड़बड़ है, उसे जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र में सुबह प्राथमिक विद्यालय सूची में नामांकित 132 छात्र-छात्राओ में कुल 1 छात्रा उपस्थित रही। प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि अभी तक कॉपी-किताब नहीं मिली हैं। सारे शिक्षक मौजूद रहे। इसी तरह सलोन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूची में सारे शिक्षक मौजूद रहे। लेकिन नामांकित 206 छात्र-छात्राओं में 45 छात्र मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक अजय सिंह ने बताया कि कॉपी-किताब व ड्रेस अभी तक नही मिला है। पुराने से काम चलाया जा रहा है। डीह क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे कनपुरिया में 90 छात्र-छात्राओं में 12 बच्चे मौजूद रहे। मिड-डे-मील भी बनाया जा रहा था और सारे शिक्षक मौजूद थे। प्रधानाध्यापक महेश नारायण पांडेय ने बताया कि किताब व कॅापी नहीं मिली है। बच्चों को रफ कॉपी पर व पुरानी किताब से पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक परिषदीय विद्यालयों के पहले दिन गुरुजी विद्यालय नहीं पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षकों को चेतावनी दी है। बीईओ शेखर मौर्य ने चुरुवा, सरौरा, नीमटीकर, बछरावां, राजामऊ, कुर्री, मदाखेड़ा का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय चुरूवा में सहायक अध्यापिका समता सेन विलंब से आई तथा रानीखेड़ा में ज्योति वर्मा बिना बताए अवकाश पर रहीं। बीईओ ने इन दोनाें अध्यापिकाओं को कड़ी चेतावनी दी। कुर्री प्राथमिक विद्यालय के कमरों में पानी भरा मिला। अध्यापकों ने बताया कि विद्यालय के सामने सड़क बन जाने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने दूरभाष पर ग्राम प्रधान से वार्ता कर समस्या के निस्तारण का अनुरोध किया।

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक से 5 तक कुल 133 छात्रों का उपस्थित पंजिका में नाम दर्ज है, लेकिन शनिवार को पहले दिन मात्र 14 बच्चे ही उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में मिड-डे मील का भोजन नहीं बनवाया गया। पिछले सत्र की बची हुई किताबों को विद्यालय के शिक्षक द्वारा बच्चों को पढ़ने के लिए वितरित किया गया। प्रधानाचार्य दशरथ सिंह, पूनम देवी, माधुरी मिश्रा, इरशाद अहमद, पल्लवी, मीना श्रीवास्तव मौैजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed