फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   77 ineligible have a chance to prove their eligibility

77 अपात्रों को पात्रता सिद्ध करने का मौका

Mon, 26 Jul 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
77 ineligible have a chance to prove their eligibility
रायबरेली। नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपात्र पाए गए 77 गरीबों को पात्रता सिद्ध करने का एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए निकायों में अपात्रों की सूची चस्पा करके 15 दिन में पात्रता से संबंधित प्रमाण दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अपात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में जिले की नगर पालिका के अलावा नगर पंचायत लालगंज, बछरावां और नसीराबाद को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास देने का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष पात्रों की जांच की गई जिसमें 432 लोग पात्र पाए गए। पात्र पाए गए लोगों को पीएम आवास दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 77 लोग जांच में अपात्र पाए गए। शासन ने अपात्र पाए गए लोगों को एक बार और पात्रता सिद्ध करने का मौका देने के आदेश दिए हैं जिसके बाद संबंधित नगर निकायों में अपात्रों की सूची चस्पा कराई गई है। 15 दिन का समय दिया गया है। अपात्र लोग पीएम आवास के लिए पात्रता के प्रमाण देकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा के परियोजना अधिकारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 432 पात्र गरीबों को आवास का लाभ दिया गया। साथ ही 77 लोग अपात्र पाए गए। शासन की मंशा पर अपात्रों की सूची संबंधित निकायों में चस्पा कराई गई है। 15 दिन में पात्रता सिद्ध किए जाने पर अपात्र पाए गए लोगों को पीएम आवास का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed