फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   75 schools running unrecognized

बिना मान्यता के चल रहे 75 स्कूल

Sat, 22 Apr 2017 11:09 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 22 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
75 schools running unrecognized
शिक्षा का हो रहा बंटाधार - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा विभाग अमेठी के अफसरों की अनदेखी से तिलोई तहसील के तीन ब्लॉकों में धड़ल्ले से बिना मान्यता के स्कूल चल रहे हैं। इन स्कूल संचालकों की कलई तब खुली, जब डीएम योगेश कुमार ने तीन टीमें बनाकर एक साथ जांच कराई।
विज्ञापन


तीनों ब्लॉकों में 75 विद्यालय बिना मान्यता के चलते पाए गए। अप्रैल से शिक्षा सत्र शुरू होने के कारण अब तक स्कूल संचालक लाखों रुपये का वारा न्यारा कर चुके हैं। ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट बीएसए और वहां से डीएम को भेजी है। इस पर एसडीएम तिलोई ने बिना मान्यता वाले सभी 75 स्कूल 3 दिन के अंदर बंद करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

तिलोई तहसील दिवस में मंगलवार को शिकायत की गई थी कि क्षेत्र में बिना मान्यता के स्कूल चलाए जा रहे हैं और संचालक अभिभावकों से फीस के नाम पर लाखों रुपये वसूल रहे हैं। इस शिकायत पर डीएम अमेठी ने बीएसए को टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम तिलोई अशोक कुमार शुक्ला, तहसीलदार रामपाल तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी केपी शुक्ला, एबीआरसी बृजेश कुमार सिंह व अन्य ब्लॉकों में टीमें बनाकर एक साथ तिलोई तहसील के स्कूलों की जांच कराई गई, तो 75 विद्यालय बिना मान्यता के चलते पाए गए।

इसमें से कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक के स्कूल शामिल हैं। टीमों ने स्कूलों में पहुंचकर संचालकों से दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन 75 में से कोई स्कूल कागजात नहीं दिखा सका। तीनों ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम तिलोई और बीएसए को भेज दी है, जहां से रिपोर्ट डीएम अमेठी को भेज दी गई है।

तिलोई ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी केपी शुक्ला ने बताया कि उनके क्षेत्र में 39, सिंहपुर खंड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद ने बताया कि उनके क्षेत्र में 18 और बहादुरपुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी शिवबहादुर मौर्य ने बताया कि उनके क्षेत्र में 18 स्कूल बिना मान्यता के चलते पाए गए।

तिलोई एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि बिना मान्यता के चलते पाए गए 75 विद्यालयों के संचालकों को तीन दिन के अंदर स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके बावजूद यदि किसी संचालक ने स्कूल चलाया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 


डीएम अमेठी याेगेश कुमार ने बताया कि इतने ज्यादा विद्यालय बिना मान्यता के  चलते पाया जाना शिक्षा विभाग की लापरवाही का नतीजा है। इन विद्यालयों को किसी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। संचालक के साथ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed