{"_id":"5cd46afabdec22072d1b8894","slug":"71557424890-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध जानसन बेबी शैंपू नो मोर टियर्स के पांच नमूने, जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध जानसन बेबी शैंपू नो मोर टियर्स के पांच नमूने, जांच को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औषधि निरीक्षक ने दो गोदामों में मारा छापा, जॉनसन बेबी शैंपू के पांच नमूने जांच को भेजे
रायबरेली। राजस्थान में जॉनसन बेबी शैंपू नो मोर टियर्स के नमूने जांच में फेल आने और प्रदेश में इसकी बिक्री पर रोक के बाद औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने गुरुवार को शहर के दो गोदामों में छापा मारा।
उन्होंने बताया कि राजस्थान में जिस बैच नंबर का शैंपू फेल हुआ था, यहां पर वह शैंपू गोदाम में नहीं मिले। हालांकि अन्य बैच नंबर के शैंपू मिले। उनके पांच नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा के मुताबिक जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की ओर से यहां पर भी जॉनसन बेबी शैंपू नो मोर टियर्स की बिक्री कराई जाती है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में जॉनसन बेबी शैंपू नो मोर टियर्स के बैच नंबर बीबी 58204, बीबी 58177 के शैंपू जांच में फेल पाए गए थे। उसमें हानिकारक तत्व फार्मलडीहाइड पाया गया था।
विज्ञापन
इस पर प्रदेश में भी इन बैंच नंबरों के शैंपू की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। रायबरेली में इन बैंच नंबरों के शैंपू की बिक्री न होने पाए, इसके लिए जग शंकर फार्मा स्वीटकल्स सत्य नगर और बेलीगंज में सिंगल एजेंसीज में छापा मारा।
यहां पर राजस्थान में फेल बैच नंबर के शैंपू तो नहीं मिले, लेकिन अन्य बैच नंबर के संदिग्ध शैंपू मिले। डीआई ने बताया कि शंकर फार्मा स्वीटकल्स से जानसन बेबी शैंपू नो मोर टियर्स के बैंच नंबर बीबी 59078, बीबी 59055 बीबी 59081 के तीन नमूने भरे।
इसी तरह बेलीगंज स्थित सिंगल एजेंसीज से बैच नंबर 581775 बीबी और 8204 बीबी के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।