{"_id":"5c55e240bdec2259c0069849","slug":"71549132352-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दवाओं के नमूने भरे, स्पष्टीकरण देकर जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दवाओं के नमूने भरे, स्पष्टीकरण देकर जवाब तलब
विज्ञापन
रायबरेली। नकली दवा बिक्री किए जाने की शिकायत पर डीआई दीपक शर्मा ने शनिवार को एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
छापे के दौरान डीआई ने दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक से स्पष्टीकरण देकर जवाब तलब किया। इस छापेमारी से हड़कंप मच गया।
औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने डलमऊ तहसील क्षेत्र के भीरा गोविंदपुर स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। डीआई ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर साफ-सफाई ठीक नहीं पा गई।
इसके अलावा अन्य कई खामियां मिली। मौके से जैनिक पी और डायक्लोसिन दवा के नमूने भरकर जांच के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के कुछ करीबियों ने ही नकली दवा बिक्री किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि नकली दवा की बिक्री किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।